Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान को मत्स्य महासंघ ने सौंपा चेक
bhopal, Matsya Federation, handed over , check

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में गुरुवार को जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की ओर से मत्स्य उत्पादन लाभांश का 5 करोड़ 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री सिलावट और मत्स्य महासंघ को निरंतर उत्कृष्ट कार्य एवं प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही विकास कार्यों से प्रदेश की प्रगति और उन्नति होगी और हम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास कल्पना श्रीवास्तव और मत्स्य महासंघ के अधिकारी उपस्थित थे।

 

राज्य शासन द्वारा मत्स्योद्योग विकास, रख-रखाव और मछली के व्यापार के लिए मत्स्य महासंघ को 2 लाख 31 हजार हेक्टेयर जल क्षेत्र सौंपा गया है। मत्स्य महासंघ के जलाशयों में मछली पकड़ने का कार्य, जलाशय के आस-पास रहने वाले स्थानीय परंपरागत मछुआरों को दिया जाता है। जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित हुए व्यक्तियों को भी मछली पकड़ने के कार्य से जोड़ा जाता है। स्थानीय परंपरागत मछुआरों और जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित व्यक्तियों की सहकारी समितियाँ बनाकर इन गतिविधियों का संचालन किया जाता है। साथ ही मछुआरों को उनके निवास स्थल के समीप ही जीविकोपार्जन के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

 

मत्स्य महासंघ के जलाशयों से उत्पादित मछली के लिए महासंघ 6 रूपए प्रति किलो की दर से राज्य शासन को रॉयल्टी का भुगतान करता है। इस व्यवस्था में मत्स्य महासंघ के जलाशयों से वर्ष 2021-22 में हुए उत्पादन के लिए 5 करोड़ 11 लाख रूपए की रॉयल्टी का भुगतान राज्य शासन को किया गया। मत्स्य महासंघ द्वारा मछुआरों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Kolar News 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.