Video

Advertisement


पंचांग: 13 मई, 2022
bhopal, Panchang,May 13, 2022

मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया==गुरुवार  12 मई, 2022  

===========================================

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास   वैशाख

तिथि    एकादशी - 18:53:34 तक

नक्षत्र     उत्तरा फाल्गुनी - 19:31:03 तक

करण    वणिज - 07:19:12 तक, विष्टि - 18:53:34 तक

पक्ष     शुक्ल

योग    हर्शण - 17:50:54 तक

वार     गुरूवार

सूर्योदय     05:32:31

सूर्यास्त     19:02:44

चन्द्र राशि    कन्या

ऋतु    ग्रीष्म

शुभ समय=अभिजित 11:44:24 से 12:30:46 तक

दिशा शूल दक्षिण

राहु काल    14:00:10 से 15:42:37 तक

सुझाव- हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

शुभ -उत्तम  05:28 ए एम से 07:10 ए एम

रोग -अमंगल  07:10 ए एम से 08:53 ए एम

उद्वेग -अशुभ   08:53 ए एम से 10:35 ए एम

चर -सामान्य   10:35 ए एम से 12:18 पी एम

लाभ -उन्नति  12:18 पी एम से 02:00 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम  02:00 पी एम से 03:43 पी एमRahu Kalam

काल -हानि  03:43 पी एम से 05:25 पी एमकाल वेला

शुभ -उत्तम 05:25 पी एम से 07:08 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

=========

मेष 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको घर व बाहर दोनों ही जगह से एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, आपको बात संभालनी होगी ना कि उसे बढ़ाना है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

वृष

आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई बंटवारा होने वाला था, तो वह आज हो सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। 

मिथुन 

आज आप किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता हैं, जिसके कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य भी उनके आवभगत में लगे नजर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान रखना देना होगा। आज आपके खर्चा बढ़े हुए रहेंगे, जिन्हें लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी व आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय के कुछ नए साधन ही प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अनुभव का लाभ मिलेगा व आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। यदि किसी अधिकारी से कोई बहस बाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से अपने मन की बातों को साझा किया, तो वह बाद में उनका मजाक बना सकते हैं। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि वाला रहेगा। आप अपने लिए कुछ चीजें खरीदने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो,  वह बाद में आपके रिश्तो में दरार पैदा करवा सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने साथियों के साथ मौज मस्ती करने जा सकते हैं।  प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय की बातों में खुश नजर आएंगे व उसी कार्य को करेंगे,e

धनु 

आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। विद्यार्थियों को  कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

मकर 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देना होगा व उनको प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यापार में मुताबिक लाभ कमा पाएंगे।  सरकारी नौकरी से जुड़ी महिलाओं से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ 

आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे नफरत करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे तो बाद में यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। 

मीन 

आज का दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी यदि कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा लंबे समय से थी, तो वह आज पूरी होगी। घरेलू स्तर पर भी आप किसी मांगलिक आयोजन को कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी। 

====================

आचार्य आशु जी

Kolar News 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.