Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अक्षय तृतीया, परशुराम और ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।
कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्यनिष्ठा और कर्तव्य परायणता का संदेश देता है। भगवान परशुराम ज्ञान और वीरता का अद्भुत संगम हैं। अक्षय तृतीया के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कमलनाथ ने कहा कि अक्षय तृतीया का भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मांगलिक कार्य करने के लिए इस दिवस का शास्त्रों में विशेष उल्लेख है। ईश्वर से प्रार्थना है कि अक्षय तृतीया हमारे जीवन में हमेशा सुख शांति लेकर आए।
एक अन्य संदेश में कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में एक महीने तक मुस्लिम श्रद्धालु रोजे रखते हैं और अपने मजहब में सिखाए गए ईमान का पालन करते हैं। ईद का त्योहार सामाजिक भाईचारे और समरसता का पर्व है। सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |