Advertisement
रतलाम। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को यहां महंगाई के मुद्दे पर आयोजित जनआंक्रोश रैली में शामिल हुए तथा जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व पैसे के दम पर प्रदेश में सरकार चल रही है। चंद महीने चुनाव के बचे हैं, इसकेे बाद जनता इन्हें सबक सिखाएगी। प्रशासन एक तरफा न चले, सत्ता परिवर्तन होती रहती है, इसलिए वह जनता की भलाई के साथ ही सभी राजनैतिक दलों को समान रूप से सम्मान देकर अपने कर्तव्य का पालन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बुथ और गांव-गांव में पार्टी को मजबूत बनाने केे लिए अभी से जुट जाएं।
कालिका माता मैदान परिसर में उन्होंने कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित किया। काफी तेज गर्मी और धूप में भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने के लिए सभास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य की सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि महंगाई चरम पर है। आम जनजीवन महंगाई से प्रभावित है, लेकिन सरकार महंगाई को काबू करने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
उन्होंने सरकारी मशीनरी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वह एकतरफा कार्रवाई न करें। सत्ता परिवर्तनशील है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे राजनीतिक द्वेष की भावना उत्पन्न हो। उन्होंने बिना सूचना दिए बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की भी आलोचना की।
कमलनाथ हवाई मार्ग से भोपाल से यहां पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम पत्रकारों से बातचीत कर शिवराज सरकार पर आरोपों की बौछार की और कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर केवल घोषणा,आश्वासन और कलाकारी की सरकार हैै। हर हफ्ते नई घोषणा होती हैै लेकिन क्रियान्वयन नहीं होता। महंगाई के साथ ही बेरोजगारी की समस्या भी निरंतर गंभीर होती जा रही है। नौजवानों का भविष्य खतरे में है वह रोजगार के लिए भटक रहा है। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र की हालत भी चिंताजनक है। केवल इंड्रस्ट्रीयल समिट करने से कुछ नहीं होता उसके लिए निवेशकों को आमंत्रित करना पड़ता है और सुुुविधाएं देना होती है।
चहुंओर भ्रष्टाचार
प्रदेश म हर स्तर पर भ्रष्टाचार होने की शिकायत करतेे हुए कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार व्यवस्था बना दी गई है। ऐसी कोई जगह नहीं जहां भ्रष्टाचार नहीं हो। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार प्रदेश के रुप मेें होने लगी है। किसान परेशान है, उन्हें फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है, अनाज का सही मुल्य भी किसानों को नहीं मिल रहा है। खाद,बीज महंगा है। उन्होंने बिना नोटिस के बुलडोजर चलाने की भी आलोचना की और कहा कि इससे भय का माहौल भी पैदा हो रहा है। देश के संविधान में कानून है जिसका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंनेे इस बात का खंडन किया कि उनके समय तीर्थदर्शन यात्रा बंद कर दी गई थी हम धर्म को राजनीति मेें नहीं लाते, हमारी संस्कृति जोडऩे की है तोडऩे की नहीं।
उन्होंने पार्टी केे मंडल एवंं सैक्टर प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित किया और कहा कि हर सप्ताह अपने कार्य का निर्धारण करें और जनता से रूबरू हो। उनकी समस्या को हल करवाएं ताकि पार्टी को मजबूती मिले। इस अवसर पर विधायक हर्षविजय गेहलोत, मनोज चावला, नागदा विधायक दिलीप गुुर्जर, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया उपस्थित थे। हेलीपेड से निकली जनआक्रोश रैली में कमलनाथ का जगह-जगह स्वागत किया गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |