Advertisement
गुना। गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। अचानक मौसम बदलने से मौसम में ठंडक घुल गयी। पिछले एक हफ्ते से लगातार जारी गर्मी और लपट के बीच नागरिकों को गुरुवार को राहत मिली। अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम वेस्टर्न डिस्टस की वजह से मध्यप्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से दो दिन पश्चिमी और एक दिन पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। वहीं तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक कि गिरावट हो सकती हैं। हालांकि दो दिन बाद फिर एक बार तर्ज गर्मी प?ने की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को जिलेभर में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस वजह से तापमान ने गिरावट देखी गयी है। सुबह से ही काफी तेज हवाएं भी चलती रहीं। मैसम सुहाना होने से नागरिकों को भी काफी राहत मिली। बारिश यदि होती है तो सब्जी और मूंग की फसल उगाने वाले किसानों को काफी फायदा मिल सकता है। बिजली संकट के कारण सिंचाई की व्यवस्था वैसे भी चरमराई हुई है।
ऐसा रहा 5 दिन का तापमान
16 अप्रैल- 41.6 डिग्री
17 अप्रैल- 42.2 डिग्री
18 अप्रैल- 42.8 डिग्री
19 अप्रैल- 43 डिग्री
20 अप्रैल- 43 डिग्री
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |