Advertisement
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में दतिया जिला प्रशासन को पोषण अभियान में जन-भागीदारी को बढ़ावा देने और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
गुरुवार को सिविल सेवा दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा उपस्थित थे।
दतिया जिले में जन-भागीदारी के माध्यम से पोषण अभियान में 'मेरा बच्चा अभियान' की शुरुआत की गई। अभियान में कुपोषित मां और बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण से सुपोषण कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कम वजन, ठिगनापन और शारीरिक अपक्षय को दूर करना और महिलाओं में खून की कमी का उपचार करना है। साथ ही जिले में 'पोषण मटका' थीम में कुपोषित बच्चों के परिवारों को खाद्यान्न सहयोग देने के लिए भी समुदाय को प्रेरित किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |