Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गुरुवार, 21 अप्रैल से पुन: प्रारंभ हो रही है। योजना का प्रथम आयोजन सीहोर के नसरूल्लागंज में होगा। कार्यक्रम इस प्रकार से हो, जो सम्पूर्ण प्रदेश के लिए आदर्श बने। आयोजन के लिए नगर में पर्याप्त विद्युत साज-सज्जा भी की जाए। कार्यक्रम में शासकीय व्यवस्था के साथ जन-भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएँ। विवाह कार्यक्रम में शासकीय अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और समाज के व्यक्ति भावनात्मक रूप से जुड़ें।
मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले विवाह आयोजन की तैयारियों की अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रदान किए जाने वाले चेक बेटियों के नाम पर ही दिए जाएँ।
बैठक में जानकारी दी गई कि नसरूल्लागंज में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए अब तक 461 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सामाजिक संगठनों के साथ कर्मचारी संगठन भी आयोजन में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने योजना में भेंट स्वरूप दी जाने वाली सामग्री, वर-वधु के परिवारों को रूकवाने और बारात आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
Kolar News
20 April 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|