Video

Advertisement


भोज यूनिवर्सिटी पर 70 लाख का टैक्स बकाया
bhoj yunivarsiti

निगम ने चस्पा किया नोटिस 

कोलार रोड पर बनी भोज ओपन यूनिवर्सिटी को नगर निगम ने टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया गया है। विवि पर 70.44 लाख का टैक्स बकाया है। विवि के मुख्य गेट पर बैनरनुमा नोटिस में  संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है। 

निगम ने भोज विवि के गेट पर संपत्ति कुर्क करने का जो नोटिस लगाया है, उसे लेकर विवि प्रशासन में नाराजगी है। नोटिस में कहा गया है कि विवि ने संपत्ति कर के बकाया 70 लाख 44 हजार 582 रुपए की राशि काफी प्रयास आैर सूचना पत्रों के बाद भी जमा नहीं की है। इसके कारण निगम ने विवश होकर विवि की संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया है। एक दिन पहले भी निगम कर्मचारी कुर्की का नोटिस लगाने पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारियों ने उसे फाड़ दिया था। निगम कर्मियों ने जब गेट के सामने कचरा फेंकने की धमकी दी तो कर्मचारी शांत हुए। 

विवि ने स्थापना से ही संपत्ति कर जमा नहीं किया है। कुलपति डॉ. तारिक जफर का कहना है कि विवि के पास हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है। विवि के पास इतना पैसा नहीं है कि एक साथ बकाया चुका सके। यह राशि किश्तों में अदा की जाएगी। जोन 19 के अधिकारी शैलेष चौहान का कहना है कि विवि को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन अभी तक राशि जमा नहीं की गई है। 

 

Kolar News 10 September 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.