Advertisement
भोपाल। तीन दिन पहले अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण तापमान में कमी आने से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। तापमान में कमी आने से गुरुवार को प्रदेश के किसी भी शहर में लू नहीं चली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। इससे शुक्रवार को तापमान वर्तमान स्तर पर लगभग स्थिर रहेगा, जबकि शनिवार से अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उधर गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन एवं दमोह में दर्ज किया गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब उत्तर-पूवी उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उधर अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी अभी भी आ रही है। शुक्रवार को पश्चिमी विभोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। इससे शनिवार से राजस्थान, गुजरात के साथ ही मप्र में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |