Advertisement
बिना परमिशन बना चौथा माला तोड़ा
कोलार के सर्वधर्म बी सेक्टर में नगर निगम की भवन अनुज्ञा से बिना इजाजत बनाए गए चौथे माले को निगम ने बुधवार को तोड़ दिया। बी सेक्टर निवासी फैजल खान के मकान पर यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे से शुरू हुई, जोकि 2 घंटे तक चली। इस बीच रहवासी द्वारा कई बार निगम अधिकारियों से मकान को नहीं तोड़ने के लिए गुहार लगाई, लेकिन निगम के आला अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
निगम के सहायक यंत्री महेश सिरोलिया ने बताया कि फोर्थ फ्लोर पर बिना परमिशन पांच कमरे बनाए गए थे। लगभग 1600 स्क्वायर फीट पर निर्माण किया गया था। कार्रवाई के दौरान नगर निवेशक सुनीत सिंह, उपयंत्री बीएस त्रिपाठी समेत निगम का अतिक्रमण विरोधी अमला मौजूद था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |