Video

Advertisement


मालवा में लू की लपट, औंरेज अलर्ट जारी
mandsour, Heat wave in Malwa, Meteorological Department , Orange Alert

मंदसौर। मंदसौर इन दिनों लू की चपेट में है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। तेज गर्म हवाओं से हाल बेहाल हो गया है। तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री है। दोपहर में तीन घंटे तक तापमान 42 के पार रहा। बाकी समय तापमान 41 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के साथ मंदसौर, नीमच, रतलाम में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। सूरज तेज आग उगाल रहा है। दोपहर में बाजार पूरी रहत से सुनसान और चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। जिले में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच चल रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। बाजार में भी छाछ से लेकर आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में सुबह से गर्मी का असर तेज रहा। दोपहर में शहर में अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच बना था। शनिवार को 42 के पार हो गया। आग उगलते सूरज के बीच लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा। शाम होने के बाद बाजारों में लोग दिखाई देना शुरू होते हैं।

Kolar News 9 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.