Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने राजनैतिक मामलों को सुलझाने के लिए एक राज्यस्तरीय 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा इस कमेटी में दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी समेत 20 लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस कमेटी में अरुण यादव, अजय सिंह, गोविंद सिंह को भी शामिल किया है। वहीं केपी सिंह, आरिफ अकील, सज्जन वर्मा, डॉ. विजयालक्ष्मी साधौ, एनपी प्रजापति, बाला बच्चन, रामनिवास रावत, ओमकार मरकाम, जीतू पटवारी, लखन घनघोरिया, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, राजीव सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सासंद विवेक तनखा और राजमणि पटेल को इस कमेटी में स्थायी सदस्य बनाया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |