Video

Advertisement


पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई तपन
bhopal, Westerly winds ,increased the heat

भोपाल। वर्तमान में कोई सिस्टम प्रभावी न होने के कारण मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होने लगा है। हालांकि नमी कम होने के कारण बादल छंट गए हैं। इस वजह से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान, गुजरात में तपिश बढ़ गई है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी में लू चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

वैज्ञानिकों के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही हैं। वहां से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में तेजी आ रही है और कई जिलों में लू चलने के आसार हैं।

Kolar News 29 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.