Advertisement
भोपाल। हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढऩे की संभावना कम है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |