Advertisement
गुना। बीती रात अचानक मौसम बदलने से जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ गांव में ओले भी गिरे हैं। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। धनिया, गेंहू और चने की फसलों में नुकसान हुआ है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
मंगलवार सुबह से कड़ी धूप रहने के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। रात में पारा एकदम से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से लुढ़ककर 13 डिग्री तक आ गया। शहर में भी देर रात 12 बजे के आसपास बारिश हुई। बमोरी इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। देर रात तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें पड़ीं।
बमोरी में गिरे ओले
बमोरी इलाके के कई गाँव मे जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे हैं। जौहरी, जैतपुरा गांव में आंवले के आकार के ओले गीते। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। गेंहू, धनिया और चने की फसल आड़ी हो गयी। कई खेतों में 70-80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। बमोरी प्रभारी तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि इन गांव में ओले गिरने की सूचना मिली है। वह खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |