Video

Advertisement


नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय और कमलनाथ पर साधा निशाना
bhopal, Narottam Mishra ,targeted Digvijay , Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक बार फिर सक्रिय हो गए है और पार्टी को जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयास में जुट गए है। इससे इतर प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने दिग्विजय और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता मान चुका है कि पार्टी अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली है। इतिहास बताता है कि जहां कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रही है, वहां फिर खड़ी नहीं हो पाई है। वैसे भी 2023 का चुनाव कमलनाथ जी का आखिरी चुनाव है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकर्ताओं को 23 के चुनाव को नेचर कि बात दरअसल कांग्रेस की आड़ लेकर दिग्विजय सिंह अपने बारे में बता रहे होंगे, क्योंकि 2023 के बाद जो भी चुनाव आएगा तब तक दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों ही 80 के पार हो चुके होंगे और उनके लिए यह आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कितना ही प्रोत्साहित करे पर कांग्रेस का कार्यकर्ता यह जान चुका है कि मध्य प्रदेश में अब कभी कांग्रेस नहीं आने वाली नही है। जैसा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं बची। बिहार में देख ले या बंगाल में देख ले कांग्रेस के कहीं भी आने की कोई संभावना नहीं बची। उन्होंने बताया कि इतिहास गवाह है जहां भी प्रदेश में 15 साल से ज्यादा कांग्रेस सरकार से बाहर रही है, वहां कभी वापस सरकार नहीं बना पाई है। तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश तक देख लीजिए।

 

भाजपा के कार्यक्रम कॉपी कर रही कांग्रेस

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस लगातार भाजपा के कार्यक्रमों की कॉपी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया तो कांग्रेस ने घर-घर चलो अभियान शुरू कर दिया। कांग्रेस के कार्यक्रमों के परिणाम तो देख लीजिये घर-घर चलो अभियान में लोग घर बैठते जा रहे हैं और यही पीड़ा दिग्विजय सिंह जी व्यक्त कर रहे हैं।

Kolar News 21 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.