Advertisement
उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को महाकाल महाराज विकास परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रूद्र सागर में सीवर का पानी मिलने से रोकने के लिये किये जा रहे कार्यों में ढिलाई के लिये टाटा कम्पनी के इंजीनियरों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिये कि वर्किंग प्लान बनाते हुए 15 मार्च तक रूद्र सागर में सीवर का पानी मिलने से रोकने का कार्य पूर्ण करें।
कलेक्टर ने कहा कि अप्रैल माह के अन्त अथवा मई माह के प्रथम सप्ताह में इस कार्य का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर सभी कार्य 15 मार्च तक पूर्ण हो जाने चाहिये। उन्होंने उक्त निर्माण कार्य से जुड़े सभी इंजीनियर एवं अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता,एडीएम संतोष टैगोर,स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक उपस्थित थे।
महाकाल कॉरिडोर में म्युरल फिनिशिंग का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह बेगमबाग क्षेत्र का कार्य भी 31 मार्च तक पूर्ण किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिये एक-एक दिन महत्वपूर्ण है, इसलिये प्रतिदिन मॉनीटरिंग करते हुए कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। उन्होंने चारधाम से त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण प्रोजेक्ट को डिले नहीं किया जाये। रोड की खुदाई के बाद जनता की परेशानियों को देखते हुए निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करना चाहिये।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |