Advertisement
भोपाल। प्यार और मोहब्बत के इजहार का पर्व वैलेंटाइन डे आज सोमवार को युवा वर्ग धूमधाम से मना रहा है। इस बीच हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने मप्र के पूर्व सीएम और राज्यसभा से कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह भी आज के इस विशेष दिन को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी, जिसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा दिग्विजय सिंह को सनातन विरोधी बताया है।
भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने दिग्वियजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ''दिग्विजय सिंह को पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों की याद नहीं आई, लेकिन इस उम्र में उन्हें वैलेंटाइन डे याद रहा। यह उनकी मानसिकता जाहिर करता है। जिन्होंने कुर्बानी दी देश के लिए उनको याद नहीं कर रहे, जबकि सनातन संस्कारों से हटकर वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वहीं भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने भी दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वैलेंटाइन डे के दिन दिग्विजय सिंह को इस उम्र में प्रेम का अंकुरण हो रहा है। वे पुलवामा हमला बरसी पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते तो बेहतर होता।
दरअसल दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर वैलेंटाइन डे बधाई देते हुए लिखा ''मेरे सभी दोस्तों और प्रियजनों को हैप्पी वैलेंटाइन डे। दिग्विजय सिंह की बधाई के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया हालांकि दिग्विजय सिंह या कांग्रेस की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |