Advertisement
रतलाम। जिले के शिवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ठिकरिया में एक महिला को घासलेट डालकर जलाने का मामले सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
शिवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम ठिकरिया निवासी एक महिला को उसी के घर में आरोपित रामचंद्र पुत्र मनजी पारगी ने जान से मारने की नियत से घासलेट डालकर जला दिया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने धारा 307 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |