Video

Advertisement


फर्जी रजिस्ट्री मामले में मंत्री का करीबी पकड़ा गया
vishvas sarang

 

भाजपा नेता को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

भोपाल में  चार माह पुराने जमीन की रजिस्ट्री के फर्जीवाड़े के मामले में सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के करीबी भाजपा नेता संजय देशमुख को क्राइम ब्रांच पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मंत्री के दबाव के चलते संजय की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। विकास नगर निवासी संजय देशमुख के खिलाफ अप्रैल 2016 में जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने का मामला गोविंदपुरा थाने में दर्ज किया गया था। फरियादी अवधपुरी निवासी विजय श्रीवास्तव ने यह मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि संजय ने गोविंदपुरा के अमित कुमार को 1200 फीट के इस प्लॉट का मुख्तारनामा किया था। बाद में अमित ने विजय श्रीवास्तव को यह प्लॉट बेच दिया। 

 

पंजीयन कार्यालय से विजय ने इस प्लॉट के बारे में जानकारी निकलवाई तो मामला सामने आया। दूसरी तरफ संजय ने इस प्लॉट की रजिस्ट्री किसी मामले में जमानत के लिए इसका इस्तेमाल किया था। विजय की शिकायत पर मामला क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था। इसके बाद से संजय फरार चल रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह संजय को अशोका गार्डन से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ही संजय को कोर्ट में पेश किया। यहां संजय की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी गई। उसे जेल भेज दिया गया है।

 

बताया जाता है कि संजय सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग का खास आदमी है। मंत्री के दबाव में ही पुलिस संजय के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर पा रही थी। संजय ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में भी विश्वास सारंग के साथ किसी कार्यक्रम की फोटो डाल रखी है।

 

Kolar News 10 August 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.