Advertisement
राजधानी और आसपास के क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बड़ी झील और कलियासोत नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते दोनों पर बने बांध लबालब भर गए हैं और उनसे पानी छोड़ने के लिए गेट खोले जाने का क्रम जारी है।
भोपाल की बड़ी झील में लगातार हो रही बारिश के कारण कोलांस नदी और नालों से काफी तेजी से पानी पहुंच रहा है। जुलाई के बाद अगस्त में भी बड़ी झील पर बने भदभदा बांध के गेट खोले जा रहे हैं। आज सुबह नौ बजे से बांध के एक गेट को खोला गया है। इसमें 12 एमसीएफटी पानी छोड़ा जा रहा है जो केरवां डेम में पहुंच रहा है।
इसी तरह कलियासोत नदी में भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण कलियासोत बांध के एक गेट को आज सुबह साढ़े दस बजे खोला गया था जिसमें से 63 क्यूमेक पानी प्रति घंटा छोड़ा गया। इसके बाद भी जब बांध में पानी पहुंचने की रफ्तार तेज रही तो एक घंटे बाद साढ़े ग्यारह बजे दूसरे गेट को खोला गया। इस प्रकार दोनों गेट से बांध में से 126 क्यूमेक पानी छोड़ा गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |