Advertisement
भोपाल। हर साल की तरह इस बार भी ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मां धूमावती जयंती मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म के अनुसार, इस अवसर पर दस महाविद्या का पूजन किया जाता है। शुक्रवार को धूमावती जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश-दुनिया को कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है -"ॐ धूमावत्यै विद्महे संहारिण्यै धीमहि तन्नो धूमा प्रचोदयात!" माँ धूमावती जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! मां के चरणों में यही प्रार्थना की कि देश-दुनिया को #COVID19 से मुक्ति का वरदान दें और अन्य विपत्तियों एवं रोगों का नाश कर सुख, समृद्धि तथा ऋद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद दें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |