जनसंपर्क के पोर्टल को 15 करोड़ से ज्यादा हिट
दुर्गेश रायकवार
जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल www. dprmp.org को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह से इसे प्रतिदिन औसतन 4 लाख 14 हजार 316 हिट मिले।
पोर्टल को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा भी देखा गया। पोर्टल को देखने वाले टॉप 10 देश में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से 3 लाख 88 हजार 437 विजिटर और 37 लाख 71 हजार 147 हिट्स मिले हैं। जापान से 6414 विजिटर और 50 हजार 800 हिट्स, ऑस्ट्रेलिया से 1619 विजिटर और एक लाख 94 हजार 907 हिट्स, जर्मनी से 1464 विजिटर और 8925 हिट्स, नीदरलेण्ड से 1294 विजिटर और 3452 हिट्स, यूनाइटेड किंगडम से 862 विजिटर और 2435 हिट्स, इटली से 551 विजिटर और 34 हजार 620 हिट्स, चाइना से 513 विजिटर और 9130 हिट्स, फ्रांस से 201 विजिटर और 4845 हिट्स तथा द यूरोपियन यूनियन से 160 विजिटर और 8640 हिट्स प्राप्त हुए हैं।