मानसरोवर डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाई
कोलार के मानसरोवर डेंटल कॉलेज में बीडीएस फर्स्ट इयर की छात्रा ने शनिवार की दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। वह शुक्रवार को ही मुंबई अपने घर से लौटी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। कोलार रोड पुलिस के मुताबिक संजय नगर, कुर्ला (मुंबई) निवासी सुरेश गुप्ता की बेटी पूजा गुप्ता (20) कोलार रोड स्थित मानसरोवर डेंटल कॉलेज से बीडीएस कर रही थी। वह फर्स्ट इयर की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पूजा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी सहेलियों ने उसे फंदे पर लटका देख कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसका छह जून को रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गई थी। माना जा रहा है कि पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से उसने खुदकुशी की है। कोलार रोड थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार पूजा एक महीने से अपने घर मुंबई गई हुई थी। वह शुक्रवार को ही वहां से वापस आई थी। उसने खुदकुशी क्यों कि फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पूजा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।