Video
Advertisement
महाराष्ट्र ,एटीएस का पुतला जलाया
महाराष्ट्र ,एटीएस का पुतला जलाया
बम ब्लास्ट के मामले गिरफ्तार की गईं साध्वी प्रज्ञा की रिहाई को लेकर अब आंदोलन शुरू हो गए हैं । कोलार के सर्वधर्म में हिंदू मित्र मंडल संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और सर्वधर्म पुल पर महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार और एटीएस के विरुद्ध नारे लगाते हुए पुतले जलाए। हिन्दू मित्र मंडल संगठन के उमेश श्रीवास्तव का कहना था कि छह साल पहले महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार और एटीएस ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपहारण और हत्या के झूठे आरोप में फंसाया है। उनको रिहा किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में ब्रज नंदन शर्मा, गोपाल मालवीय, राजेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।
Other Source 2016/05/08

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.