Video

Advertisement


अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस आठ यात्री घायल
dhaar,  Private bus, overturned, eight passengers injured

धार। जिले के उमरबन से 2 किलोमीटर दूर एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर एक बजे ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मनावर अस्पताल रेफर किया गया है। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांवरिया बस सर्विस की बस क्रमांक m.p.06p -0557 शनिवार दोपहर में मनावर से धामनोद की ओर जा रही थी। उसी दौरान बस उमरबन से 2 किलोमीटर दूर मंडावदी नदी की रपट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस दुर्घटना में 8 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं वही 6 लोगों का प्राथमिक उपचार उमरबन स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। डॉ. वीरेंद्र धार्वे ने बताया कि 8 गंभीर घायलों को 108 की मदद से मनावर चिकित्सालय में रेफर किया गया है। बस में सवार एक छात्रा संगीता ने बताया कि बस का ड्राइवर तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। जिस जगह घटना हुई है वहां सामने से कोई वाहन भी नहीं आ रहा था। तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर रपट में जा गिरी। उमरबन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Kolar News 22 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.