सिवनी में 8 जुआरियों से 1 लाख बरामद
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कोतवाली पुलिस ने ग्राम कंडीपार में 14 फरवरी को तड़के लगभग 3 बजे छापा मारकर 8 जुआरियों को धर दबोचा । आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते एवं 1 लाख 1 हजार 400 रूपये नगदी सहित 8 मोबाईल एवं एक बोलेरो वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।
नगर निरीक्षक कोतवाली सिवनी मनोज गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देंश पर एक दल गठित किया गया और बीती रात ग्राम कंडीपार के जंगल में दबिश दी गई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जुआरियों से 1 लाख 1 हजार 400 रूपये नगदी सहित 8 मोबाईल एवं एक बोलेरो वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों में घनश्याम पिता मोहन गिरी गोस्वामी (33) डूंडासिवनी निवासी, आरिफ पिता रफीक ( 30 वर्ष निवासी केवलारी, प्रफुल्ल पिता कृष्ण कुमार यादव (20) टैगोर वार्ड सिवनी, उमाशंकर उर्फ गोलू पिता झम्मीलाल यादव (30) ग्राम छिडिया पलारी, गोविंद पिता रमाकांत पांडे (44) ऐरीकेशन कालौनी सिवनी, अनुराग उर्फ ओमी पिता हरिप्रसाद मिश्रा (32 ) सिवनी, अरूण उर्फ बंटी पिता अशोक मिश्रा (26)भगत सिंह वार्ड सिवनी व राहुल पिता राम किसन पाराशर (50) शास्त्री वार्ड सिवनी के नाम शामिल है।