Video

Advertisement


सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी के घर लोकायुक्त की दबिश
rewa,  Lokayukta raid ,irrigation officer , irrigation department
रीवा। मध्य प्रदेश में धनकुबेर अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह रीवा लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सिंचाई विभाग में पदस्थ लेखा अधिकारी के घर छापा मारा। लोकायुक्त की कार्यवाही जारी है, शाम तक बड़ा खुलासा होने की संभावना है। 
 
जानकारी अनुसार लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार सुबह सिरमौर सिंचाई विभाग में पदस्थ लेखा अधिकारी आनंद शुक्ला के घर छापा मारा। लंबे समय से उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिल रही थी। जांच में शिकायत सही पाने के बाद शुक्रवार अलसुबह 35 सदस्यों की टीम चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में अधिकारी के पैतृक निवास पर पहुंची। टीम को देखकर परिजन हैरान हो गए। टीम की कार्रवाई चल रही है। लाखों के दस्तावेज को लोकायुक्त की टीम खंगाल रही है। छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्त की गई राशि का खुलासा होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सहकारिता निरीक्षक के घर दबिश देकर लाखों का खुलासा किया था। 
 
Kolar News 14 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.