Video

Advertisement


पति से अलग रह रही ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाई फांसी
indore, Beauty parlor owner, hanged away, her husband
इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मंगलवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पिछले कुछ समय से अपने माता-पिता के पास रह रही थी। उसने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 
 
पुलिस के अनुसार, कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका अग्रवाल ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रियंका ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह माता-पिता के कृष्ण बाग स्थित घर पर ही रह रही थी। कल रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। मायकेवालों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो घटना का पता चला। इस पर उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।  उधर, श्रमिक कॉलोनी निवासी उर्मिला पति धनीराम ने मच्छर मारने की कीटनाशक दवा खा ली। महिला का पति धनीराम उसे बेसुध हालात में एमवाय लेकर पहुंचा। महिला के दवा खाने का कारण अभी मालूम नहीं पड़ा है। उसी प्रारंभिक इलाज के लिए एमवाय में भर्ती किया गया है।
Kolar News 5 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.