Video

Advertisement


नशे में धुत कार चालक ने पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल किया
indore, Drunk car driver, hit and injured, five people
इंदौर | शहर में शुक्रवार रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क पर कहर बरपा दिया।तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे युवक ने पहले तो पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद एक घर के बाहर लगे बिजली पोल से टकरा गया।हादसे के बाद रहवासियों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 
 
मिली जानकारी अनुसार पवन सिंह (18 वर्ष) पुत्र नवल सिंह बामनिया पेशे से ड्राइवर का काम करता है| फिलहाल वह महेश यादव के यहां ड्राइवर है| शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह नशे में धुत होकर खालसा चौराहे से निरंजनपुर चौराहे की तरफ जा रहा था| पवन कार को करीब 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहा था| उसने पहले एक बाइक (एमपी 09 क्यूएफ 6011) सवार राजेश पिता निर्भय सिंह निवासी कैलोद काकड़ को टक्कर मारी। घटना में राजेश के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। बाइक पर बैठा उनका आठ साल का बेटा उज्ज्वल भी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने राजेश और उज्ज्वल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान कार चालक ने साइकल सवार बुजुर्ग नामदेव गावड़े को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सिद्धनाथ व एक बाइक चालक को टक्कर मारी। इन तीनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अनियंत्रित कार एक घर के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और घर के बाहर लगी सीढ़ी में फंस गई। रहवासियों ने चालक पवन को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लोगों ने पवन को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। फरियादी राजकुमार मेहरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक कार महेश यादव के नाम पर दर्ज है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह घटना के समय नाइट्रावेट के नशे में था और महज 3 मिनट में 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। 
 
Kolar News 1 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.