निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए: शिवराज
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज दिल्ली के चुनावी दौरे पर हैं। वे वहां भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी बीच उन्होंने निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी पर लटकाए जाने और इसके लिये संसद से कानून में बदलाव किये जाने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में महिला अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। अब उन्होंने निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिये जाने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को कहा है कि निर्भया के अपराधी हर बार कोई न कोई कानूनी पेंच फंसाकर फांसी से बचने का प्रयास करते हैं, लेकिन इन्हें कोई छूट न देकर तुरंत फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि न्याय में हुई देरी न्याय मिलने के बराबर है और इसी वजह से लोग हैदराबाद जैसे एनकाउंटर पर खुशियां मनाते हैं तथा उसे ही त्वरित न्याय और उचित सजा मानते हैं। लेकिन जनता का यह आक्रोश अराजकता को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने देश की संसद से अनुरोध करते हुए कहा है कि कानून में ऐसा बदलाव किया जाना चाहिए, जिससे ऐसे अपराधियों को बिना देरी किये फांसी दी जा सके।