भोपाल। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय किसान खेत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।
सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर शमशेर सुरजेवाला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिताजी शमशेर सिंह जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।”