Video

Advertisement


मुखबिरी के शक में पिता पुत्र ने किया हमला
indore, Father and son, attacked the suspect
इंदौर।  मुखबिरी की शंका में बीती देर रात एक युवक की हत्या का प्रयास करते हुए पिता-पुत्र ने मारपीट कर उसके सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिएउसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
 
घटना क्षिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपिपल्या में बुधवार रात की है। यहां निरंजनपुर में रहने वाला हिरदेश (30) पुत्र जयराम शर्मा किसी काम से पहुंचा था। तभी वहां जितेन्द्र, उसका पिता व भाई पहुंचे। तीनों ने हिरदेश पर पुलिस से मुखबिरी का आरोप लगाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। वे हिरदेश को गालियां देने लगे। हिरदेश ने गालियां देने से मना किया तो जितेन्द्र ने कुल्हाड़ी से हिरदेश के सिर पर घातक वार कर दिया। हमले में हिरदेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। यह देख तीनों आरोपित भाग निकले। लोगों ने हिरदेश को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और हिरदेश के बयान लिये। हिरदेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्रों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।
Kolar News 16 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.