Video

Advertisement


पारिवारिक विवाद में चार को जिंदा जलाया
sagar, Four burnt alive, family dispute, one serious
सागर। जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत सिहोरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में चारों लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत सीहोरा ग्राम  में एक लड़की की ससुराल तथा मायके पक्ष में चल रहे विवाद के कारण मायके पक्ष के लोगों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना में एक बच्चे सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिये बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा निवासी सचिन नामदेव के बेटे का रविवार को जन्मदिन था। सचिन की ससुराल के लोग भी इसमें शामिल होने आए थे। ससुराल पक्ष के लोग सचिन की पत्नी को साथ ले जाना चाहते थे, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी के बाद सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को जलाने का प्रयास किया। हालांकि इस मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है। वहीं,  झुलसे व्यक्ति कालू नामदेव ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप अपने साढ़ू और ससुर पर लगाया है।
Kolar News 6 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.