Video

Advertisement


नागदा के पास सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
nagda, 5 people, same family, died, road accident

नागदा। औद्योगिक नगर नागदा जिला उज्जैन से लगभग 10 किमी दूर नागदा- उज्जैन मार्ग पर गुरूवार की रात लगभग 10 बजे सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर घायल हुई। ये लोग उज्जैन में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर नागदा लौट रहे थे। उन्हेल पुलिस ने मौक पर पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पिपल्या मोलू बस स्टाप के समीप एक स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ। अकस्मात स्पीड ब्रेकर के आने से  हड़बड़ाहट में  ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। जिससें पीछे चल रही कार नंबर आर जे 09 सीबी 7056 तेज गति होने से ट्रक में घुस गई। कार में लुहार समाज की शादी से लौट रहे लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कैलाश च्रद उमठ 55 वर्ष निवासी नागदा जिला उज्जैन, इनकी पत्नी चंद्रकांता 50 वर्ष, दामाद गणपत 35 वर्ष नातिन तनिष्का 3 वर्ष तथा गजराज का चचेरा भाई आशीष की मौत हो गई। गजराज की पत्नी रचना गंभीर घायल हुई है। जिसे उज्जैन उपचार के लिए भेजा गया। गजराज मंदसौर जिले के गांव करजू तहसील दलोदा का निवासी बताया जा रहा है। अभी ट्रक के बारे में पता नहीं चला है। बताया जा रहा हैकि कैलाश उमठ की मौत देर रात उज्जैन में उपचार के दौरान हुई। इसी प्रकार से चंद्रकांता एवं गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा हैकि उन्हेल पुलिस ने कार के दरवाजों को काटकर लोगों को बाहर निकाला।

Kolar News 6 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.