Video

Advertisement


जलाने की धमकी देने वाले विधायक को चुनौती देने के बाद सोशल मीडिया पर छाईं साध्वी प्रज्ञा
bhopal, Sadhvi Pragya, social media, challenging MLA
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयानों को लेकर जहां मीडिया की सुर्खियां बटोरती रही हैं तो वहीं अब वे गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद उन्हें जलाकर मार देने की धमकी देने वाले विधायक गोवर्धन दांगी को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ट्वीटर पर उनकी सक्रियता ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि साध्वी प्रज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी आगे निकल गई हैं।

दरअसल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गत दिनों संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। इसके लिए उन्होंने संसद में माफी भी मांग ली थी और अपनी सफाई भी पेश की थी। इसी दौरान राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि अगर साध्वी प्रज्ञा उनके क्षेत्र में आएंगी तो उन्हें जला कर मार देंगे। हालांकि उन्होंने उसी दिन अपने बयान पर सफाई देकर माफी मांग ली थी। इसके बाद सोमवार को भी विधायक दांगी ने एक पत्र लिखकर साध्वी से अपने बयान के लिए माफी मांगी। साध्वी प्रज्ञा ने दो दिन पहले ट्वीट करके विधायक दांगी को चुनौती दी थी कि मैं आठ दिसम्बर को ब्यावरा आ रही हूं, जला लीजिए।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विधायक दांगी को जिंदा जला दिए जाने की धमकी का जवाब देते हुए अपने ट्वीट में कहा था कि कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। मैं आठ दिसम्बर को आ रही हूं, जला लीजिए। इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स मिल रहे हैं। पिछले दो दिन में इस ट्वीट को 47 हजार 600 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 17 हजार 300 लोगों ने उस जवाब को री-ट्वीट किया है। ट्वीटर के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी साध्वी की पोस्ट को जबरदस्त लाइक मिल रहे हैं। प्रदेश में इस समय भाजपा के सबसे बड़े चेहरा शिवराज सिंह चौहान हैं, लेकिन साध्वी प्रज्ञा के एक ट्वीट ने उनको भी पीछे छोड़ दिया है। शिवराज के करीब 57 लाख फॉलोअर हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्हें करीब 10 हजार लाइक ही मिले हैं।
Kolar News 3 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.