Video

Advertisement


शादी समारोह में दूषित खाना खाने से करीब 100 से अधिक लोग बीमार
khargon, Over 100 people, contaminated food, wedding ceremony
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गुरुवार रात एक शादी समारोह में दूषित खाना खाने से करीब 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी पीडि़तों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सहित नगर के निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पीडि़तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। 
 
जानकारी अनुसार जिले की सनावद तहसील मुख्यालय निवासी लादूराम व्यास के परिवार में वैवाहिक समारोह था। यहां खाने में दूध से बनी मिठाई भी बनाई गई थी। समारोह में मिठाई खाने के बाद लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। रात 12 बजे से उल्टी दस्त के पीडि़त लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी। पीडि़तों में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए आए थे। सिविल अस्पताल में रात 3 बजे तक करीब 50 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही इतनी ही भीड़ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लगी रही। अस्पताल प्रबंधन ने भी गंभीरता को देखते हुए रात में ही सभी सुविधाएं देकर पीडि़तों के उपचार में प्राथमिकता दिखाई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सनावद थाना एसआई अजय भाटिया ने मामले की जानकारी ली। एसआई अजय भाटिया ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद पीडि़त लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। वही शुक्रवार सुबह परिवार एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 
Kolar News 29 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.