Video

Advertisement


प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विवादित बयान पर कांग्रेस विधायक ने दी सफाई
bhopal, Congress MLA, clarifies, controversial statement, against Pragya Thakur
भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनकी मंशा ऐसा बयान देने की नहीं थी। 
 
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जि़ंदा जलाने वाले बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। भाजपा नेताओं ने उनके बयान की घोर निंदा की है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट कर गोवर्धन दांगी से तत्काल माफी की मांग की है। वहीं विवादित बयान पर बढ़ते बवाल को देखते हुए विधायक गोवर्धन दांगी सफाई दी है। विधायक का कहना है कि उनके बयान अन्यथा नहीं लेना चाहिए, ऐसे शब्द निकल गए। उनकी मंशा ऐसा बयान देने की नहीं थी। बतातें चले कि प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद विवाद इतना बढ़ा कि उनकी संसदीय सीट भोपाल समेत प्रदेश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए है। 
Kolar News 29 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.