Video

Advertisement


साध्वी प्रज्ञा को धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक तत्काल माफी मांगें
bhopal,Congress MLA, Sadhvi Pragya ,apologize
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को जलाने की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विधायक अपने इस बयान के लिए तत्काल माफी मांगें।
 
राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने गुरुवार को कहा था कि बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा अगर यहां आई, तो उसे जिंदा जला देंगे। विधायक दांगी के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा एक महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी की जाना निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि अपने इस बयान के लिए विधायक दांगी तत्काल माफी मांगें।
 
 
Kolar News 29 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.