Video

Advertisement


साध्वी प्रज्ञा ने दी सफाई
bhopal, Sadhvi Pragya, clarification
भोपाल। लोकसभा में नाथूराम गोडसे के बारे में बयान देकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चौतरफा घिरती नजर आ रही हैं। आक्रामक कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर हमला बोल रही है और पार्टी द्वारा साध्वी के खिलाफ कार्रवाई की बातें भी उठ रही हैं। इधर, साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए अपनी सफाई दी है। 
 
लोकसभा में एसपीजी बिल पर बहस के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे के बारे में बयान दिया था। साध्वी के इस बयान का विरोध होने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार ने उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया है। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि साध्वी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। इसी बीच साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट करके इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कभी- कभी झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बबण्डर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस ।
 
Kolar News 28 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.