Video

Advertisement


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जताई आपत्ति
bhopal, Chief Minister, Kamal Nath, MP Pragya Thakur
भोपाल। भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार संसद पटल में उन्होंने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। 
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन पर अविलंब कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल से कभी माफ़ नहीं करने की बात कहने वाले मोदी जी को अब लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद में इसी बयान को दोहराने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर को क़तई माफ़ नहीं करना चाहिए।’
सीएम कमलनाथ ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, ‘देश तो उन्हें इस बयान के लिये कभी भी माफ़ नहीं करेगा। भाजपा से देश अब यह जानना चाहता है कि वो गांधी जी के साथ है या गोडसे के साथ ? उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिए। यदि वो गांधी जी के साथ है तो गांधी जी के हत्यारे को महिमा मंडित करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अविलंब भाजपा को करना चाहिए।’
Kolar News 28 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.