Video

Advertisement


नागदा के पास सड़क दुर्घटना में 2 की मौत
nagda, 2 killed, road accident

नागदा। औद्योगिक नगर नागदा जिला उज्जैन से लगभग 9 किमी दूर उज्जैन रोड पर राजस्थान से रामदेवरा का दर्शन कर लौट रहा एक परिवार रविवार रात दुर्घटना का शिकार हुआ। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई एवं 7 घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही का अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ये लोग सिहोर जिले की आष्टा तहसील के गांव मुंडाखेड़ी के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात ट्राले ने कार को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। मौकै पर ही एक व्यक्ति की मौत हुई। बाद में एक महिला सुनीता ने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। सभी घायलों को जिला मुख्यालय उज्जैन भेजा गया। पुलिस के मुताबिक टवेरा वाहन क्रमांक एमपी 41 बीसी 0417 को अज्ञात ट्राले ने टक्कर मारी। कार में सवार देवीसिंह पिता रणजीतसिंह मेवाड़ा उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में चंपालाल पिता सुभाष, सज्जन पिता केसर, दौलतसिंह पिता करणसिंह गजराजसिंह पिता रामसिंह, सीताबाई गजराजसिंह सोनु पति करणसिंह घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Kolar News 25 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.