Advertisement
सतना। सतना पुलिस ने अंतरराज्यीय डैकेत गिरोह की सरगना साधना पटेल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी। मझगवां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। डकैत साधना पटेल पर कई थानों में प्रकरण दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। यह जानकारी सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने रविवार को मीडिया को दी।
सतना पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को हुई प्रेस कॉन्फेंस में एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा क्षेत्र में खौप का पर्याय बन चुकी डकैत साधना पटेल को मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन के जंगल से पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर की राइफल भी जब्त की गई है। साधना पटेल डकैत गैंग की सरगना थी और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |