Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी फ़ोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने नेहरू और महात्मा गांधी के अमर रहे के नारे लगाए।
मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने जवाहर लाल नेहरू की जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने खादी पहन कर आजादी की लड़ाई लड़ी और अपना पूरा जीवन जेल में बिता दिया। जिसके बाद भारत आजाद होने पर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया। आज पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्म तिथि है हम उन्हें स्मरण करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में बीता दिया और उन्होंने इस देश के नवनिर्माण में बाबा साहब अंबेडकर के अध्यक्षता के संविधान अंतर्गत अर्थव्यवस्था की नींव रखी।
वहीं भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय बीजेपी और आएसएस के लोगों ने संविधान को नहीं माना था। आज वो सब महात्मा गांधी और नेहरू की छवि बिगाडऩे में लगे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय ने कहा कि मोदी का षडयंत्र है महात्मा गांधी और नेहरू की छवि बिगाडऩे का। नेहरू ने भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव नहीं रखी होती तो आज भारत अर्थव्यवस्था में आगे नहीं होता। भाजपा में अफवाहे फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती है और स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम किया जा रहा है। अयोध्या फैसले पर उन्होंने कहा कि इस चीज़ की खुशी है कि मंदिर मस्जिद का फैसला खत्म हुआ। लेकिन भाजपा कोर्ट का दिया शबरी माला का फैसला क्यों नही मानती, डरती क्यों है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री है मजबूर नही है। भाजपा कहती थी कि कांग्रेस सरकार 2 -3 महीने चलेगी लेकिन यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी। और उसके बाद के 5 साल की भी तैयारी शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |