Advertisement
अनबन होने के बाद पति से अलग रह रही अजमेर की महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला से दूरी बना ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला अजमेर की रहने वाली है। वह अपने पति से अलग रह रही है। अजमेर में ही रहने वाले एक युवक ने महिला को बताया था कि भोपाल में रहने वाला उसका एक दोस्त तलाकशुदा है। वह तुम्हारे साथ शादी कर सकता है। युवक की सलाह मानकर महिला भोपाल में आकर संबंधित युवक से मिली,लेकिन रिश्ता पक्का नहीं हो सका। उधर, भोपाल में रुकने के दौरान महिला का परिचय विशाल नाम के युवक से हुआ। महिला ने विशाल को अपना गुरु भाई बना लिया। विशाल के जरिए महिला की पहचान माज नाम के युवक से हुई। अजमेर वापस लौटने के बाद भी महिला की माज से फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। पिछले दिनों माज ने महिला से फोन पर चर्चा के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। साथ ही इस संबंध में भोपाल आकर मिलने को कहा। महिला भोपाल आई तो माज ने उसे मंगलवारा इलाके की एक होटल में रुकवा दिया। 26 सितंबर को माज होटल के कमरे में पहुंचा और शादी करने का भरोसा देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से जाने के बाद माज अपना फोन बंद कर लिया। महिला ने काफी कोशिश की लेकिन माज से संपर्क नहीं हो सका,तो उसने घटना की शिकायत थाने में कर दी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |