Advertisement
पांच दिन पहले नजीराबाद इलाके से अगवा किशोरी किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंच गई है। किशोरी के साथ गुना के जंगल में दुष्कर्म किया गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नजीराबाद थाना प्रभारी योगेंद्र परमार के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी ग्राम परसोरा में रहती है। 13 सितंबर को गांव में रहने वाले हरिओमपुरी ने अपने दोस्त संतोष के साथ मिलकर किशोरी को बाइक से अगवा कर लिया था। कुछ दूर जाने के बाद हरिओम, किशोरी के साथ बाइक से उतर गया और संतोष को घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने का कहकर बाइक से रवाना कर दिया। इसके बाद हरिओम ने अपने परिचित राहुल गिरी को ऑटो लेकर बुलाया। इसके बाद तीनों ऑटो रिक्शा से गुना पहुंचे। वहां गुना के जंगल में हरिओम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उधर, परिजन लापता किशोरी को जगह-जगह तलाश रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। मंगलवार को किशोरी किसी तरह हरिओम को चमका देकर गुना में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर तक पहुंचने में कामयाब हो गई। इसके बाद बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टीआई परमार ने बताया कि अपहरण,दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय महिला राजवैध कॉलोनी में रहती है। महिला ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास उसके घर में घुस गया। विकास ने उसके बच्चों को मार देने की धमकी देकर महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद जब भी मौका मिलता विकास घर में घुसकर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होने पर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |