Advertisement
कटारा हिल्स थाने के नजदीक कवर्ड कैम्पस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 2 लाख रुपए का माल चुरा ले गए। पिता का निधन होने के कारण एएसआई अपने पैतृक निवास पर गए हैं। वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उसमें 3 युवक चोरी करते दिख रहे हैं।
कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक एएसआई मुकेश स्थापक डी-2,प्राइड सिटी में रहते है। पिता का निधन होने के कारण वह 30 अगस्त को परिवार सहित गाडरवारा गए गए हैं। एएसआई स्थापक के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का सेंट्रल लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। स्थापक के मुताबिक चोर नकदी,जेवरात सहित करीब 2 लाख का माल ले गए हैं। वह शुक्रवार को वापस लौटेंगे। इसके बाद चोरी गए अन्य सामान के बारे में पता चल सकेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |