Video

Advertisement


मोदी सरकार में 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अब शेष परिवारों के लिए दिल्ली में बनेगा रोडमैप
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 22 नवंबर 2026

वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इस दौरान गरीबी की दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस ऐतिहासिक सफलता में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं का भी अहम योगदान रहा है।

 

इसी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर 23 नवंबर को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला होगी। इसका विषय भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदान रखा गया है।

 

कार्यशाला में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भागीरथ चौधरी, चंद्रशेखर पेम्मासानी और कमलेश पासवान, चारों सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

 

कार्यशाला का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी मेहनत की सराहना करेंगे और आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही इस पर मंथन होगा कि अभी गरीबी रेखा से नीचे जी रहे लोगों को कृषि और ग्रामीण विकास की योजनाओं से तेजी से बाहर कैसे निकाला जाए।

 

बैठक में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Kolar News 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.