Video

Advertisement


भिण्ड में दुकान के तलघर में लगी आग को पुलिस ने बुझाया, बड़ा हादसा टला
police

भिण्ड। 21 नवंबर को भारोली तिराहा स्थित ग्रांड होटल के पास एक दुकान के तलघर में आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाई और उसे फैलने से रोक दिया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दुकान संचालक जलती गैस चालू छोड़कर ताला लगाकर चला गया था। इससे आग भड़कने और आसपास में फैलने का खतरा बन गया था। पुलिस की तत्परता से जान-माल का नुकसान होने से बच गया।

Kolar News 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.