Video

Advertisement


मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित की
मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 22 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

आज मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री की औपचारिक मुलाकात हुई। पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को धैर्य और सहानुभूति के साथ सुना और कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ से ही होना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति मांगों के सभी पहलुओं का परीक्षण कर निराकरण के लिए अनुशंसा देगी।

 

साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके उचित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और समिति गठित करने के निर्देश पर पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

Kolar News 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.